शब्दार्थ (शब्दों का अर्थ-बोध)

Posted by Rupam on January 8, 2024

विभिन्न शब्दों के अर्थ और उनके वाक्य में प्रयोग -

शब्द अर्थ वाक्य में प्रयोग
अभिलाषा इच्छा उसकी अभिलाषा सैनिक बनने की है।
अभिराम सुंदर उसका अभिराम मुख मुस्कुरा पड़ा।
अनवरत लगातार किसी काम में अनवरत लगे रहना चाहिए।
अथक बिना थके हमें अथक परिश्रम करना चाहिए।
अस्तित्व जीवन अपने अस्तित्व पर ध्यान दो।
असाध्य न ठीक होने वाला कैंसर एक असाध्य बीमारी है।
अभिवादन प्रणाम छात्रों ने शिक्षक का अभिवादन किया।
अंबार ढेर वहां कूड़ो का अंबार लगा है।
अनायास अचानक वहां यह अनायास आ टपका।
अनुयायी शिष्य महात्मा बुद्ध के कई अनुयायी हैं।
अवधि समय मेरी नौकरी की अवधि समाप्त हो गई है।
अर्पण किसी को आदर पूर्वक कुछ देना मैंने सर्वस्व तुम्हें अर्पण किया।
अनुरक्ति अनुराग, प्रेम मुझे सरोज पर विशेष अनुरक्ति है।
अधर होंठ राधा के अधर कोमल है।
अनुवादक अनुवाद करने वाला सतीश अंग्रेजी से हिंदी का अनुवादक है।
अभिभूत वशीभूत किया हुआ मैं अभिभूत सा होकर उसे देखता रहा।
आक्रमण चढ़ाई भारत ने आज तक अनावश्यक आक्रमण करना नहीं सीखा।
आभार कृतज्ञता संयोजक ने सबका आभार प्रकट किया।
आत्मसमर्पण अपने आपको सौंप देना आज कई अपराधियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
आहत घायल वह पक्षी आहत होकर गिर पड़ा।
आश्वासन भरोसा मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया।
आभा चमक उसके चेहरे पर कैसी आभा है।
आहुति कुर्बानी सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी।
आत्मीय घनिष्ठ मेरा सब के साथ आत्मीय संबंध रहता है।
आशंका अप्रिय घटना होने का भय मुझे ऐसी आशंका हो रही है।
इल्जाम आरोप मैंने किसी पर आज तक इल्जाम नहीं लगाया।
इत्मीनान तसल्ली अब मुझे इत्मीनान हो गया।
ईजाद खोज आज ही इसका ईजाद हुआ है।
उज्जवल साफ इंसानों का चरित्र उज्जवल होता है।
उन्मुक्त आजाद हर आदमी उन्मुक्त रहना चाहता है।
उद्यत तैयार वह मंच पर जाने को उद्यत है।
उपेक्षा अनादर हमें किसी की भी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।
उपयुक्त सही वह उपयुक्त जगह है।
ओसारा बरामदा मां ओसारे में बैठी है।
कलाकृति कलात्मक रचना वह बहुत सुंदर कलाकृति थी।
करुणा दया मुझे उस पर करुणा आ गई।
कनक सोना कनक महंगा होता है।
कलनाद मधुर स्वर पक्षियों का कलनाद सुनाई पड़ रहा है।
करतब अचरज भरा काम वह गजब गजब के करतब दिखाता है।
कटिबद्ध पूरी तरह तैयार मैं यह काम करने को कटिबद्ध हूं।
कलसी छोटा घड़ा उसकी कलसी फूट गई।
कस्बा छोटा शहर मैं अपने कस्बे से चल पड़ा।
कलुषित गंदा अपने हृदय से कलुषित बातें निकाल फेंको।
कीर्ति यश उसकी कीर्ति दूर-दूर तक फैली है।
कृत्रिम बनावटी उसने कृत्रिम मुस्कान बिखेरी।
काया शरीर सबकी काया को सुख मिले।
क्लेश कष्ट उसकी मृत्यु से मुझे काफी क्लेश हुआ।
कार्निवाल मेला कार्निवाल में सर्कस भी लगा है।
कीर्तिमान मानदंड, प्रसिद्धि तेंदुलकर ने कई कीर्तिमान स्थापित किए।
खुदा हाफिज ईश्वर तुम्हारी रक्षा करें श्याम ने मोहन को खुदा हाफिज कहा।
खिदमत सेवा सत्कार जुम्मन अपनी खाला की खिदमत खूब करता है।
खादिम सेवक हर आदमी किसी न किसी का खादिम होता है।
खरा विशुद्ध वह सुनार खरा सोना बेचता है।
गुमसुम चुपचाप वह गुमसुम बैठा है।
गौरव बड़प्पन हमें अपने देश पर गौरव होता है।
गंतव्य जहां जाना हो वह अपने गंतव्य तक जा पहुंचा।
गुनाह अपराध उसने अपना गुनाह मान लिया।
गार गड्ढा वह एक बड़े गार में गिर गया।
गाथा कहानी गीता में श्रीकृष्ण की गाथा है।
घनत्व घनापन इसका औसत घनत्व बहुत कम है।
चमन फुलवारी चमन हरा भरा है।
चिर स्मरणीय लंबे समय तक याद रखने योग्य यह घटना मेरे लिए चिर स्मरणीय है।
चौकन्ना सावधान आहट पाते ही काला हिरण चौकन्ना हो गया।
चक्रव्यूह चक्र के आकार में सेना को खड़ा करना महाभारत के युद्ध में गुरु द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह रचा था।
चीर वस्त्र श्री कृष्ण ने द्रौपदी को चीर प्रदान किया था।
चुनौती ललकार मैंने तुम्हारी चुनौती स्वीकार की।
छवि तस्वीर उसकी छवि मेरे दिल में उतर गई।
जनश्रुति अफवाह देहातों में खूब जनश्रुति सुनने को आती है।
जंग लड़ाई पहले की राजाओं ने खूब जंग की थी।
जीविका रोजी रोटी वह अपनी जीविका बड़ी कठिनाई से चलाता है।
जेहाद धर्मयुद्ध आज हिंदू मुस्लिम में जेहाद छिड़ा है।
जुगाली पागुर गाय जुगाली कर रही है।
दंतकथा लोक प्रचलित कथा आज देहातों में भी दंतकथा बहुत सुनने को मिलती है।
दंपति पति पत्नी का जोड़ा क्यूरी दंपति ने रेडियम की खोज की।
दलील प्रमाण तुम्हारी दलील उटपटांग रहती है।
दुर्ग किला पहले की राजाओं का दुर्ग होता था।
धनांध धन के घमंड में चूर रमेश धनांध बना फिरता है।
धूल धूसरित धूल से सना हुआ छोटे-छोटे बच्चे धूल धूसरित रहते हैं।
नदारद गायब सब आए, श्याम ही नदारद हो गया।
नाज गर्व हमें अपने देश पर नाज होता है।
निराधार आधारहीन तुम्हारा आरोप बिल्कुल निराधार है।
निर्द्वन्द चिंता मुक्त चिड़िया निर्द्वन्द कंठ से गाती है।
नास्तिक ईश्वर को ना मानने वाला साहिल बहुत बड़ा नास्तिक है।
पुनरावृति दोहराना अतीत की चीजों की पुनरावृति मत करो।
पंथी राही इस राह से बहुत कम पंथी जाते हैं।
पथ्य रोगी का आहार आज बीमार रामू ने पथ्य किया।
प्रतिभाशाली बुद्धिमान सोहन एक प्रतिभाशाली व्यक्ति है।
प्रयोगशाला विज्ञान के परीक्षण के लिए सामग्री युक्त स्थान मैडम क्यूरी ने एक टूटे-फूटे घर में ही अपनी प्रयोगशाला बनाई थी।
फतवा धार्मिक आदेश मुस्लिम लीग ने अपना फतवा जारी किया।
बह्नि आग बह्नि प्रज्वलित हो उठी।
बगावत विद्रोह हमें किसी से बगावत नहीं करनी चाहिए।
बहेलियां चिड़ीमार बहेलिया चिड़ियों की खोज में निकला है।
बाध्य विवश मुझे ऐसा करने पर बाध्य होना पड़ा।
बवंडर तूफान कल भयंकर बवंडर उठा था।
भव्य सुंदर कोलकाता में कई भव्य इमारतें हैं।
भीम काय विशालकाय हाथी एक भीम काय पशु होता है।
भुजंग सांप चंदन में भुजंग लिपटे रहते हैं।
भ्रांति गलतफहमी मुझे आज तक कभी कोई भ्रान्ति नहीं हुई।
महिमा महता श्री कृष्ण की महिमा अपरंपार हैं।
मर्मभेदनी हृदय पर चोट करने वाली मुझसे तो यह मर्मभेदनी दृश्य भुलाया नहीं जाता।
मूक गूंगा भगवान की कृपा से मूक भी वाचाल हो जाता है।
मृदुल मधुर उसका स्वभाव अत्यंत ही मृदुल है।
योगदान मदद करना मेरे हर क्षेत्र में उनका योगदान रहता है।
रणभेरी युद्ध की प्रारंभ की सूचना देने वाले बाजे अभिमन्यु कुरुक्षेत्र के मैदान में उतरा ही था की रणभेरी बज उठी।
रक्तरंजित खून से सना उसका शरीर रक्तरंजित था।
लालसा इच्छा तुम्हें देखने की बहुत दिनों से लालसा थी।
लम्हा पल विरह का लम्हा कटते ही नहीं कटता।
लोकोक्ति कहावत उसने आज एक बहुत सुंदर ही लोकोक्ति सुनाई।
वारिस उत्तराधिकारी उसकी संपत्ति का कोई वारिस नहीं बचा।
व्याख्यान भाषण सभागार में व्याख्यान चल रहा है।
विषाद दुख यह बात सुनकर मुझे अत्यंत विषाद हुआ।
विवरण वर्णन इतना विवरण मुझसे देना ना बनेगा।
वर्तिका बत्ती स्नेहा ने वर्तिका जलाई।
विक्षुब्ध नाराज वह उससे विक्षुब्ध है।
विचरण घूमना मैंने कई स्थानों का विचरण किया है।
व्यथा दुख उसने अपनी व्यथा सुनाई।
विज्ञापन प्रचार संबंधी सूचना उसने अखबार में विज्ञापन निकलवाया।
वायस कौवा शव पर वायस बैठे हैं।
शानदार सुंदर उसका चेहरा बड़ा ही शानदार है।
शिक्षाविद शिक्षा शास्त्री आचार्य सत्य नारायण लाल एक बड़े शिक्षाविद है।
शाश्वत स्थाई प्रकृति शाश्वत है।
शौर्य वीरता उसके शौर्य का कोई ठिकाना नहीं है।
संस्कृति आचरणगत परंपरा आज भारतीय अपनी संस्कृति भूलते जा रहे हैं।
स्तंभ खंभा साहित्य समाज का एक बड़ा स्तंभ है।
संस्मरण बीती हुई यादें उसने अपना संस्मरण सुनाया।
सूरमा बहादुर सूरमा बाधाओं के आगे घुटने नहीं टेकता।
सुरभित सुगंधित सुरभित मंद पवन मदहोश कर रहा है।
साम्य समानता हम लोगों के बीच साम्य बैठाना चाहिए।
सुषमा सौंदर्य कश्मीर की प्राकृतिक सुषमा अद्वितीय है।
सरोवर तालाब इस बड़े सरोवर में मात्र तीन कमल है।
स्नेहिल प्यारा राम बड़ा ही स्नेहिल बच्चा है।
संकरा तंग यह रास्ता बड़ा ही संकरा है।
हादसा दुर्घटना आज एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।
हष्ट पुष्ट ताकतवर भीम बड़े ही हष्ट पुष्ट थे।
अद्वितीय अनोखा यह दृश्य अद्वितीय है।
प्रयोग इस्तेमाल तुम इसका प्रयोग मत करना।
परिंदे पक्षी सूखे पेड़ से तो परिंदे भी ठिकाना बदल लेते हैं।
शेष थोड़ा इनमें प्रेम भाव शेष नहीं रहा।
तमाम बहुत सारी वह तमाम कोशिशों के बाद जीता है।
वजूद अस्तित्व हमें अपने वजूद को बरकरार रखने की कोशिश करनी चाहिए।
हावी होना दबाव बनाना वह बिना किसी बात के हावी हो गयी।
उत्पन्न पैदा यहां कभी भी खतरा उत्पन्न हो सकता है।
जद्दोजहद दौड़-धूप जिंदगी की जद्दोजहद से आदमी आखिर में हार ही जाता है।
पूर्ण पुरा तुम पूर्ण रूप से गलत हो।
अटकले मुश्किलें जिंदगी में तो अटकलें आती ही रहेगी।
पूर्व पहले समस्या से पूर्व चिंता नहीं करनी चाहिए।
परिवर्तन बदलाव परिवर्तन ही जिंदगी का नियम है।
पूर्ति पूरा करना देश के पास जो आवश्यक चीजें नहीं है उनकी पूर्ति आयात से की जाती है।
खलल पड़ना रुकावट पड़ोसी देश की वजह से शांति वार्ता में खलल पड़ा था।
दर्जा सम्मान मां का दर्जा सबसे ऊंचा है।
स्वरूप के रूप में कन्या माता स्वरूप होती है।
अतिशयोक्ति किसी बात को बढ़ा चढ़ा कर बोलना कुछ लोग अतिशयोक्ति मे माहिर होते हैं।
पसारना फैलाना चुनाव के समय नेताओं को जनता के सामने हाथ पसारने ही पड़ते है।
खूबियां गुण हर किसी में बुराइयों के साथ-साथ बहुत सारी खूबियां भी होती ही है
निर्माता बनाने वाले भीमराव अंबेडकर जी भारतीय संविधान के निर्माता है।
लिखित लिखा गया भारत का संविधान पूरी दुनिया भर में सबसे लंबा लिखित संविधान है।
दिवस दिन आज का दिवस बहुत अच्छा रहा।
विद्रोह विरोध हमेशा से अच्छी चीजों का विद्रोह जरूर हुआ है।
नीव आधार किसी भी मजबूत रिश्ते की नीव भरोसा होता है।
विभाजन टूटना कभी-कभी गलतफहमीयों की वजह से भी रिश्तो में विभाजन आ जाता है।
संपूर्ण पूरा मैं सब पूर्ण रूप से टूट चुकी हूं।
हामी भरना सहमत होना मैंने उनकी बात में हामी भरी।
परचम झंडा भारत में ओलंपिक में हमेशा अपना परचम लहराया है।
समर्थन देना साथ देना चुनाव के समय में सभी अलग-अलग पार्टी को समर्थन देते हैं।
त्याग करना छोड़ देना धूम्रपान का त्याग कर देना ही समझदारी है।
मौजूद होना उपस्थित होना इस हादसे के वक्त में वहां पर मौजूद था।
पर्व त्योहार दिवाली का पर्व हमेशा से ही उत्साहित करने वाला होता है।
रोमांचक मजेदार भारत-पाकिस्तान का मैच रोमांचक रहा।
सिवाय के अलावा मेरे सिवाय वहां कोई भी मौजूद नहीं था।
मुद्दा दावा किया हुआ चुनाव से पहले जनता ने नेता के सामने बहुत सारे मुद्दे रखे।
जवाबदेही उत्तर देना इस बात की जवाबदेही राम की है।
राय सलाह अच्छी राय को हमेशा ग्रहण करो।
अंतिम समय आखिरी वक्त उसने अपने अंतिम समय में सबको आशीष दिया।
बर्ताव व्यवहार तुम्हारा बर्ताव ही तुम्हारी पूंजी है।
मधुर मीठा मधुर बोली हमेशा मन को भाती है।
चाह इच्छा मन की सभी चाहत खत्म हो चुकी है।
आवश्यकता जरूरत मुझे तुम्हारी आवश्यकता नहीं है।
शुद्ध सही शुद्ध हिंदी बहुत ही कठिन होती है।
प्रत्येक हर एक प्रत्येक का अपना अपना विचार होता है।
स्थान जगह हर स्थान पर नेताओं के पोस्टर लगे हैं।
अधूरा पुरा ना होना यह इच्छा उसकी अधूरी रह गई।
आगामी आने वाला आगामी समय बहुत कठिन है।
आकांक्षा इच्छा हर किसी की आकांक्षा होती है।
उमड़ना इकट्ठा होना अचानक से आसमान में बादल उमड़ पड़े।
उदास होना दुखी होना कभी-कभी मन उदास हो ही जाता है।
हासिल करना पाना किसी भी चीज को अपने हिम्मत से हासिल किया जा सकता है।
मिष्ठान मिठाई गुरु मिष्ठान भंडार एक फेमस दुकान है।
त्रुटि गलती इस लेख में बहुत सारी त्रुटि है।
चिन्ह निशान यह चिन्ह शेर के पंजों के हैं।
माध्यम जरिया यह तो केवल एक माध्यम है।
व्यक्त करना सामने रखना उसने अपने विचारों को व्यक्त किया।
अन्यथा नहीं तो शब्दों का सही इस्तेमाल जरूरी है अन्यथा पूरे वाक्य का अर्थ बदल जाता है।
अनर्थ अनहोनी गुस्से में अनर्थ हो सकता है।
क्षेत्र जगह बहुत से क्षेत्रों में पेट्रोल पंप मौजूद होते हैं।
अभाव कमी होना पैसों की अभाव की वजह से बहुत से लोग अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते।
अतिथि मेहमान अतिथि भगवान के समान होता है।
तिथि दिनांक आज की तिथि खास है।
एहतियात सावधानी गाड़ी चलाते समय हमें एहतियात बरतनी चाहिए।
कठिनाई मुश्किल अंग्रेजों को हिंदी में बात करने में कठिनाई आती है।
कागजात कागज संपत्ति के कागजात मोहन के पास है।
काबिलीयत क्षमता तुमने कुछ भी कर जाने की काबिलियत है।
कारागृह जेल दो कैदी कारागृह से फरार हो गए।
गवाना खोना अपना कीमती वक्त ना गवाएं।
गृह कार्य घर के काम जब मैं वहां पहुंचा तो वह गृह कार्य में व्यस्त थी।
घनिष्ठ पक्के सुनील और भरत घनिष्ठ मित्र है।
चित्र तस्वीर वह चित्र बहुत ही सुंदर है।
चित् मन किसी से चित् मिलना मुश्किल होता है।
चेष्टा इच्छा तुम्हें पहाड़ों में ले जाने की मेरी चेष्टा है।
जुआरी जुआ खेलने वाला निर्मला का पति जुआरी है।
पुजारी पूजा करने वाला हर मंदिर में एक पुजारी जरूर होता है।
अधिकार हक अपने अधिकार के लिए आवाज उठानी चाहिए।
झांकना देखना तुम उसके घर में क्यों झांक रहे थे?
धकेलना धक्का देना मुन्नी ने राजू को मिट्टी में धकेल दिया।
आकस्मिक अचानक नीरज के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।
दंपति पति पत्नी वारदात के समय एक दंपति वहां मौजूद था।
दयालु दया करने वाला मोहन बहुत दयालु है।
दायित्व जिम्मेदारी प्रशासन को सही चलाने का दायित्व सरकार के कंधों पर होता है।
दीपक दीया पूजा के समय दीपक जरूर जलाना चाहिए।
दुपहिया दो पहियों वाला दुपहिया वाहन पर हेलमेट लगाना जरूरी है।
धोंन्स जमाना अकड़ दिखाना जब देखो वहां अपने पैसों की धौंस जमाता रहता है।
नाकारा कामना करने वाला बिट्टू बिल्कुल नाकारा है।
नादान भोला भाला प्रिया बहुत नादान है।
निर्मल पावन वह मन से निर्मल है।
निरोग बिना रोग के निरोगी काया सबसे बड़ा धर्म है।
नुकसानदेह नुकसान करने वाला बुरे लोगों की संगति नुकसानदेह होती है।
नौसिखिया जिसने नया सिखा हो कंप्यूटर संचालक नौसिखिया लग रहा है।
निशुल्क बिना शुल्क के के हॉस्पिटल में इलाज निशुल्क होता है।
अर्पण सौंप देना सैनिक देश के लिए अपना तन मन अर्पण करते हैं।
अभिनंदन स्वागत हम आपका तहे दिल से अभिनंदन करते हैं।
दिव्य चमत्कारी आज भी धरती पर दिव्य शक्तियां मौजूद है।
क्षमा माफी अपनी गलतियों की क्षमा मांगना भी बड़प्पन है।
पुनर्जन्म दोबारा जन्म लेना पुनर्जन्म की कहानियां सच भी होती है।
पुस्तक किताब जहां पुस्तक मेरी पसंदीदा है।
पेचीदा उलझा हुआ यह मामला बहुत पेचीदा है।
अहित बुराई किसी का अहित न हो।
अश्लील गंदा कोई अश्लील काम मत करो
अंबर आकाश अंबर में तारे दिखाई रहे हैं।
अत्याचार जुल्म पशुओ पर अत्याचार मत करो।
अहंकार घमंड धन पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।
अनिवार्य अत्यंत आवश्यक बच्चों को पढ़ाना अनिवार्य है
सुर देवता पुराणों में कहा जाता है कि पहले कहीं सुर लोक भी था।
सुमन फूल मेरे आंगन में सुमन खिले हैं।
सुरभित सुगंधित गुलाब के फूल सुरभित है।
संशोधन सुधार मुझे मेरे प्रोजेक्ट में काफी संधोधन की आवश्यकता है ।
सिद्ध प्रमाणित कबीरदास एक सिद्धपुरुष थे।
फूहड़ गंवार, बेवकूफ वह बालक फूहड़ हैं।
क्षति घाटा, नुकसान इस धंधे में कभी क्षति कभी मुनाफा तो होता रहता था ।
अहित बुराई हमें भोजन अहित नहीं करना चाहिए ।
अनुपम अनोखा खेतो का दृश्य कितना अनुपन प्रतीत हो रहा है
अन्धकार अँधेरा अन्धकार को सिर्फ उजाला ही हटा सकता है
अंकुश रोक जनसँख्या पर हमें अंकुश लगाना चाहिए
अन्तरिक्ष गगनमंडल अन्तरिक्ष में अनगिनत तारे टिमटिमा रहे है
अक्ल बुद्धि यह कहावत बड़ी प्रचलित है अक्ल बड़ी या भैस
असंभ्य अशिष्ट असभ्य लोगो से सदैव दूर रहना चाहिए
अंजाम नतीजा चोरी करने का अंजाम बहुत बुरा होता है
अलंकार आभूषण एक स्त्री को अलंकार बहुत पसंद होता है
आश्र्वासन दिलासा, भरोसा चुनाव आते ही मंत्री ने जनता को आश्र्वासन देना शुरू कर दिया है।
आलिंगन गले लगाना श्रीराम ने भरतजी का आलिंगन था ।
आक्रमण हमला शेर ने हिरन पर आक्रमण किया।
अविष्कार खोज माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का अविष्कार बिल गेट्स ने किया ।
आखेट शिकार पहले राजा महाराजा आखेट के लिए जंगल जंगल में जाते थे ।
उद्गम आरंभ होने की जगह गंगा का उद्गम स्थल हिमालय है।
उपेक्षा अनदेखी धरती पर बढ़ते प्रदुषण की उपेछा करना भारी पड़ सकता है ।
उल्लास प्रसन्नता शादी में सभी के चेहरे पर उल्लास था।
उत्तरदायित्व जवाबदेही अगर यह काम नहीं हुआ तो इसके उत्तरदायित्व तुम होगे ।
उत्थान उन्नति हमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्थान करने की जरुरत है।
उपवन बगीचा मेरे घर के पीछे बहुत से उपवन है, जिसमे में रंग-बिरंगे फूल खिले हैं।
क्रांति चमक ईमानदार व्यक्ति के मुख पर क्रांति रहती है ।
कर हाथ, टैक्स भारत ने भी GST कर (टैक्स) लागु कर दिया है।
कुबेर धन के देवता कुबेर को धन का देवता माना गया है ।
क्लेश कष्ट गलत काम करने वाले व्यक्ति सदैव क्लेश में रहते है।
कुलीन अच्छे कुल का रवि का जन्म कुलीन परिवार में हुआ है।
खरा ठीक, विशुद्ध अंकित अपने काम में सदैव खरा उतरता है।
गगनभेदी अकाश को भेदने या चीरनेवाला आजकल की रॉकेट गगनभेदी होते है ।
गति चाल हवाई जहाज की गति बहुत तेज होती है।
गौरव बड़प्पन नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल लाना हमारे लिए गौरव की बात है।
चिर सदा भगवान राम की कथा चिरकाल तक चलती रहेगी ।
जलज कमल जलज हमेशा तालाब में खिलते है ।
तत्पर सन्नद्ध भारतीय सेना युद्ध में तत्पर रहती है ।
तिरस्कार निरादर कभी किसी गरीब का तिरस्कार नहीं करना चाहिए ।
दुर्भिक्ष अकाल सूखे के कारण इस गावं में कई बार दुर्भिक्ष पड़ा है।
अनायास बिना मेहनत के अनायास कोई काम मत करो ।
अकर्मण्य आलसी अकर्मण्य जीवन मृत्यु के समान है।
अनवरत लगातार अनवरत परिश्रम करते रहो।
अतीत बीता हुआ समय अतीत की चिंता मत करो।
अभियान उद्देश्यपूर्ण यात्रा सरकार समय समय पर ।
अभिराम सुंदर अभिराम दुल्हे को देखकर दुल्हन मन-ही-मन खुश हो गयीं।
अभिमान गर्व कभी अपने ऊपर अभिमान नही करना चाहिए।
अस्थि हड्डी दुर्घटना के कारण में उसकी अस्थि टूट गयी।
अनुचित बुरा छात्रो को कभी अनुचित कार्य नहीं करना चाहिए
अद्वितीय जिसका जोड़ा न हो गाँधीजी एक महान अद्वितीय पुरुष थे।
अभिज्ञ जाननेवाला वह आने वाले खतरों से अभिज्ञ है।
अभिन्न एकरूप, परम कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं।
अनिल हवा शीतल अनिल चलने से ठण्ड बढ़ रहा है।
अनल आग जंगल में चारो तरफ अनल की ज्वाला फैली है।
अथक निरंतर, बिना थके अपने लक्ष्य को पाने के लिए अथक परिश्रम करते रहो।
अमर जो कभी न मरे शरीर मर सकता है लेकिन आत्मा अमर है।
अवधि समय छुट्टियों की अवधि समाप्त हो गयी।
अगणित जिसकी गिनती न हो भारत में बहुत से अगणित महापुरुष हुए हैं।
आभा चमक महान पुरुष के मुख पर आभा रहती है।
आशंका भय मुझे फ़ैल होने की आशंका है।
आजीवन जीवनभर हमें अपने सपनो के लिए आजीवन प्रयास करना चाहिए
विनाश बरबादी जिसने भी घमण्ड किया उसका विनाश हो गया।
विमान हवाई जहाज मैंने कभी विमान से यात्रा नहीं किया ।
विख्यात मशहूर गंगा नदी संसार में विख्यात है।
व्यथा दुःख किसान व्यथा से सो नहीं पा रहा था।
शिखर पहाड़ की चोटी पुरे साल हिमालय के शिखर पर बर्फ जमी रहती है ।
शिविर खेमा, पड़ाव आज रात हम शिविर में ही रुकेंगे है।
शुल्क फीस स्कूल का शुल्क दिन पर दिन बढ़ता चला जा रहा है ।
सरोवर तालाब सरोवर में रंग-विरंगे कमल खिले हैं।
संतान बाल-बच्चा राजा को कोई संतान नहीं है ।
सतर्क सावधान सड़क पर चलते समय सतर्क रहना चाहिए हैं।
प्रतिष्ठा इज्जत हमें अपनी प्रतिष्ठा खोनी नहीं चाहिए ।
प्रलोभन लालच बहुत से लोग आपको गलत कामों के लिए प्रलोभन भी देंगे ।
पुरस्कार इनाम प्रथम आने पर अविनाश को पुरस्कार मिलेगा।
प्रत्यंचा धनुष की डोरी स्वम्बर में राम ने धनुष की प्रत्यंचा खींची।
प्रभाकर सूर्य सुबह सुबह प्रभाकर की किरणें लाल होती है ।
मितव्ययी कम खर्च करनेवाला आजकल मितव्ययी मित्र बहुत ही कम मिलते है।
बहुधा प्रायः बहुधा बहुत से छात्रों अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते है।
रिक्त खाली रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये ।
लोल चंचल सागर में लोल लहरें उठ रही है।
वरुण जल के देवता हर जगह वरुण देव की पूजा होती है।
वसन कपड़ा राजा ने प्रजा को दान में वसन दिये।
वसुधा धरती युद्ध में वसुधा रक्त से लाल हो जाती है ।
विज्ञापन प्रचारमूलक सुचना विज्ञापन करने के उत्पाद के बिक्री बढ़ जाती है ।
विहान सबेरा उठो, किसान विहान होते ही खेतो में चला जाता है ।
निर्भीक निडर बहादुर व्यक्ति हमेशा निर्भीक होता है ।
नास्तिक ईश्र्वर या वेद को न माननेवाला दुनिया में दो प्रकार के लोग होते है आस्तिक और नास्तिक हैं।
पर्याप्त काफी व्यक्ति को सदैव पर्याप्त भोजन ही करना चाहिए ।
परामर्श राय हमें उसी व्यक्ति से परामर्श लेना चाहिए जो उस काम के बारे में जानता हो ।
परंपरा पुराने समय से अतिथि देव भव की परंपरा सदियों से चली आ रही है।
पुनरावृति दोहराना परीक्षा के पूर्ण हमें प्रश्नों का पुनरावृत्ति कर लेना चाहिए ।
प्रगति विकास भारत प्रगति की ओर बढ़ रहा है।
प्रतिकूल उल्टा मेरा जीवन मेरी इच्छा के प्रतिकूल है।